ताज़ा खबर
बांदा में मुस्लिम युवक जबरन करा रहा महिला का मतांतरण, 4 साल से कर रहा यौन शोषण 11 Mar 2023

उत्तर प्रदेश के बांदा ज‍िले में एक और मतांतरण का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्‍ल‍िम युवक प‍िछले चार वर्षों से मह‍िला का जबरन यौन शोषण कर रहा है। इतना ही नहीं उसपर धर्म पर‍िवर्तन का दबाव भी बना रहा है।

नरैनी के एक गांव निवासी महिला पति के निधन के बाद अपने पिता के घर दो बच्चों के साथ रहती थी। इसी बीच वह करतल निवासी मुस्लिम युवक वारिस खान के चक्कर में फंस गई। प्रेमजाल में फंसा कर वारिस उसे एमपी के पन्ना जिला ले गया और किराए के घर में रख शारीरिक शोषण करता रहा।

पीड़िता के मुताबिक चार साल बाद अब वह मतांतरण कर निकाह का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

अपराध
  Like Us!
Follow Us!
Follow Us!
Subscribe Us!