ताज़ा खबर
सपा ने दिया नारा 'अबकी बार, आलू बदलेगा सरकार', अखिलेश यादव बोले-भाजपा में किसानों की दुर्दशा 11 Mar 2023

समाजवादी पार्टी प्रमुख अख‍िलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अख‍िलेश ने प्रदेश के आलू क‍िसानों की समस्‍यओं को ब‍िन्‍दुवार ट्वीट क‍िया है। इसके साथ ही अख‍िलेश ने यह भी ल‍िखा है क‍ि अबकी बार, आलू बदलेगा सरकार।

समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार में उप्र के आलू उत्पादक किसानों की समस्याएं बताई। अखिलेश यादव ने कहा कि आलू की लागत का लगातार बढ़ रही है। कम दाम मिलने से लागत निकालना भी मुश्किल है। किसानों को भंडारण के लिए टोकन नहीं मिल रहा। किसानों को कोल्ड स्टोरेज के बाहर रातें बिताना पड़ता है। एमएसपी की माँग का भाजपा सरकार द्वारा लगातार किसानों को ठुकरा दिया जाता है। सपा सरकार का नारा है अबकी बार, आलू बदलेगा सरकार!

सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली बीजेपी की सरकारों में वोट तो दलित और पिछड़ा वर्ग से लिया जाता है लेकिन प्रतिनिधित्व सिर्फ उच्च सवर्ण वर्ग को ही दिया जाता है। बीजेपी दलित पिछड़ा से वोट तो लेती है लेकिन अधिकार और नेतृत्व नहीं देती है। दलित पिछड़ा विरोधी बीजेपी की सोच सामने है। चुनाव के वक्त दलितों पिछड़ों को सब्जबाग दिखाए जाते हैं। चुनावी नारों में सबके साथ सबके विकास की बात होती है। लेकिन चुनाव जीतते ही भाजपा अपना असली रंग दिखाती है। दलितों पिछड़ों को दुत्कार कर सत्ता की मुख्य धारा से दूर रखा जाता है। उनके नेतृत्व की कोई सुनवाई नहीं होती है।

जब मुख्यमंत्री खुद व उनके आसपास उनके खास लोग जूता पहन सकते हैं तो पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों के जूते क्यों उतरवाए गये? ऐसी भेदकारी सोच वाले लोग पिछड़ा वर्ग को उनका हक कभी नहीं देंगे। पिछड़े-दलित अब भाजपा के झांसे में नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री पढ़ें समाजवाद का मूल होता है बराबरी।

राजनीति
  Like Us!
Follow Us!
Follow Us!
Subscribe Us!