ताज़ा खबर
सतीश कौशिक की अंतिम विदाई पर रोते दिखे सलमान खान, तसवीरें वायरल 10 Mar 2023

बॉलीवुड अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कल यानी गुरुवार बृहस्पतिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ है। दिग्गज के निधन ने हर किसी को तोड़कर रख दिया है। जाते-जाते सतीश कौशिक हर किसी के दिल में गहरा सदमा और आंखों में आंसू दे गए हैं।

एक्टर के निधन पर उनके खास दोस्त अनुपम खेर ने अपना सुध-बुध खोकर रोते हुए नजर आए थे। वहीं, अब सलमान खान का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भावुक होते दिखे।


सतीश कौशिक के अंतिम दर्शक के लिए इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे थे। वहीं, सतीश के खास दोस्त सलमान खान भी उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। सतीश को देखकर सलमान खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाए। सामने आए वीडियो में सलमान इमोशनल होते और रोते नजर आ रहे हैं। सलमान को सतीश के जाने का गहरा सदमा लगा है। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स सतीश को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।

मनोरंजन
  Like Us!
Follow Us!
Follow Us!
Subscribe Us!