ताज़ा खबर
खतौली सीट पर सुबह 9 बजे तक 6.9 फीसदी हुआ मतदान, 369 बूथों पर तीन लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोट 05 Dec 2022

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर के खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। यहां कुल 170 मतदान केंद्रों के 369 बूथों पर तीन लाख से अधिक मतदाता हैं। सुबह से ही मतदाता बूथ पर पहुंच कर मतदान कर रहे हैं। हल्की धूप निकलने के साथ ही पोलिंग बूथों पर वोटर्स की संख्या बढ़ने लगी है। हर वर्ग के लोग यहां मतदान के लिए पहुंचने लगे हैं। खतौली में 9 बजे तक 6.9 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

उपचुनाव में समाजवादी पार्टी भाजपा द्वारा चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगा रही है। सुबह सपा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए ट्वीट कर लिखा, 'खतौली के सीओ राकेश कुमार सिंह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। मुस्लिम मतदाताओं का आधार कार्ड देखकर उन्हें डाटकर वापस भगा रहें। संज्ञान ले चुनाव आयोग, सीओ को तत्काल सस्पेंड कर निष्पक्ष चुनाव हो सुनिश्चित!'

बता दें, पूर्व विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होने के बाद खतौली सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। बीजेपी ने विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को मैदान में उतारा है। बीजेपी एक बार फिर खतौली सीट पर जीत का दावा कर रही है। कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशी मैदान में न होने से रालोद और बीजेपी में सीधी टक्कर है। बता दें कि खतौली में 3.16 लाख मतदाता हैं।

खतौली सीट पर निवर्तमान विधायक विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं, जबकि सपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल ने मदन भैया को प्रत्याशी बनाया है। इन उपचुनावों प्रचार में सपा और भाजपा दोनों नहीं अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

मुज़फ्फरनगर की खतौली सीट पर भाजपा ने पूर्व विधायक विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को प्रत्याशी बनाया। राजकुमारी ने अपना वोट कर दिया है। साथ ही जनता से मतदान की अपील की है। वहीं दूसरी ओर सपा ने आरएलडी गठबंधन के साथ यहां से मदन भैया को प्रत्याशी बनाया है। फिलहाल जनता किसे अपना विधायक चुनती है, इसका फैसला तो आने वाली आठ तारीख को ही तय होगा।

खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए आज यानी सोमवार को 170 मतदान केंद्रों के 369 बूथों पर तीन लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने विधानसभा को नौ जोन और 37 सेक्टर में बांटा है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांवों पर पुलिस-प्रशासन की विशेष निगाह है। खतौली के उप चुनाव में 3,12,446 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 1,67,070 और महिला मतदाता 1,45,348 हैं अन्य वोटर 19 हैं। पुलिसकर्मियों और मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उप चुनाव में करीब ढाई हजार पुलिस बल तैनात रहेगा।


चुनाव-2022
  Like Us!
Follow Us!
Follow Us!
Subscribe Us!